बिशुनपुरा : प्रखंड के विभिन गांवों में होलिका दहन की सुबह से ही होली के रंग में लोग रंग गए हैं। कहीं गोरिया करके श्रृंगार अंगना में पिसली हरदिया के धून पर बच्चे बूढ़े सभी थिरक रहे हैं, तो कहीं भंग के रंग में मदहोश हो लोग एक दूसरे साथ रंग खेल रहे हैं।
विदित हो कि गत रात्रि प्रखंड के पिपरी, कमता, अमहर, विशुनपुरा, महुली, सरांग, चितरी, पतिहारी, सारो दर्जिया सहित सभी गांवों में शांति पूर्वक संम्पन हुआ। इसी के साथ आज लोग होली के रंग में डूबे हुए हैं।