whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210740
Loading...


सलगा कांड में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने शासन को बताया दोषी

location_on गढ़वा access_time 28-Mar-21, 06:03 PM visibility 656
Share



सलगा कांड में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने शासन को बताया दोषी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरख नाथ शाह बरडीहा थाना के सलगा गांव पहुँचे। सलगा गांव में प्रशासन एवं ग्रामीण किसान के बीच दिनांक 23 मार्च 2021 को झड़प हुई थी। जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की टीम ने ग्राम सलगा के ग्रामीण किसान के साथ जो बर्बरता पूर्वक घटना हुई, उसमें ग्रामीण किसानों से राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त किया। जिसमें मुख्य रूप से अंचलाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी के लापरवाही के कारण यह घटना घटित हुई, थाना प्रभारी बरडीहा से जो जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अंचलाधिकारी के द्वारा तथा अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा पत्र निर्गत कर सुरक्षा की मांग किया गया।
तत्पश्चात हम लोगों ने घटनास्थल पर कूच किया और उस घटनास्थल का मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी बरडीहा नियुक्त थे। उन्हीं के आदेशानुसार ही यह घटना घटी। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने गृह मंत्रालय भारत सरकार से केंद्रीय जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाने की मांग करती है l मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ शाह, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव, प्रमंडलीय महासचिव अजय प्रसाद यादव, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, धीरज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला सचिव पीयूष गुप्ता, राजकुमार शाह, जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता तथा प्रदेश सदस्य जगनारायण कुमार आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play