कांडी : जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत दिनांक 27/03/2021 दिन शनिवार को कांडी थाना परिसर में शांति समिति का किया गया। बैठक इस बैठक में सभी पंचायत के मुखिया एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। किसी कारण बस अचानक कांडी थाना प्रभारी को कहीं जाना पड़ा।
उनके जाने के बाद एसआई रोहित कुमार सिंह ने सभी गणमान्य व्यक्ति एवं मुखिया से पूछे कि होली में कहां-कहां कपड़ा फाड़ एवं मारपीट का नौबत आता है। वैसे जगह का नाम बताया जाए ताकि हमारी पुलिस प्रशासन पहले से ही उस जगह पर मुस्तैद रहे। वहीं पर लोगों ने ऐसे कई जगह का नाम बताया पतीला कांडी नैना बार सिमोरा जमुआ करौंदा सोनीपुर ऐसे कई जगह का नाम शामिल है।
वहीं कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार के आने के बाद तुरंत उन्होंने पूरी अपना पुलिस प्रशासन की टीम एवं कांडी बीडीओ जो हम दोनों के साथ कांडी थाना से लेकर कांडी पेट्रोल पंप के पास तक पैदल फ्लैग मार्च किया और बीच-बीच में उन्होंने टेंपो एवं कई ऐसे बड़े वाहन वाले को भी चेतावनी देते हुए कहा कि है बाजार में टेंपो एवं बड़ा गाड़ी ना लगाएं जिससे आम पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़े।
वहीं मौके पर उपस्थित मुखिया रामलला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, कांडी मुखिया विनोद प्रसाद गुप्ता, विकास उपाध्याय, नीरज सिंह आदि तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।