गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने एक व्यक्ति को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति सदर थाना क्षेत्र के संग्रहे खुर्द गांव निवासी सोमारी राम का पुत्र फुलेंद्र राम बताया गया है। इस पर गढ़वा थाना में मारपीट करने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। पुलिस कांड संख्या 113/21 धारा 341, 323, 379, 354, 506 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फुलेंद्र राम प्यारी राम का दो वर्षीय पुत्र बिकी कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित के परिजन के द्वारा गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।