गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा मोहल्ला वार्ड नंबर 5 पुरानी शराब भट्टी के बगल मकान में आग लग गई। जिससे मकान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने अग्निशमन को सूचना दिया। अग्निशमन सूचना के तत्काल बाद घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला वासियों ने बताया कि पुरानी शराब भट्टी के पास आसपास के बच्चों के द्वारा पटाखा छोड़ा जा रहा था। पटाखा की चिंगारी से ही मकान में आग पकड़ी होगी। आग के धुआं निकलने के बाद हम लोगों ने तत्काल अग्निशमन को सूचना दिया। जिसके बाद अग्निशमन में आग पर काबू पाया।
मौके पर प्रधान अग्निशमन चालक मोहम्मद मंजूर आलम, राजेंद्र प्रजापति, सुभाष टुड्डू शामिल थे।