गढ़वा : शनिवार को जिला परिषद के सभागार में नगर परिषद गढ़वा के द्वारा किफायती में भागीदारी आवास के तहत सेकंड फेज का आवंटन आज लाभुकों के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष मीरा पांडे, एवं उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रुप से 76 योग लाभुकों की सूची तैयार कर, उन्हें आवंटित की गई। लेकिन उसमें 76 लोग ही योग्य चुने गए, जिन्हें आवास आवंटित किया गया। 76 लाभुक में से पांच लाभुक सीनियर सिटीजन को ग्राउंड फ्लोर पर आवास आवंटित किया गया।
विदित है कि फर्स्ट फेज में भी 84 लोगों को आवास आवंटित की गई थी। इस तरह से 160 लोगों की आवास अभी तक आवंटित हो चुकी है। 5000 रुपए से चालान देकर इसकी बुकिंग की गई थी। उसके बाद आवंटन होने के 30 दिनों के बाद ₹20000 नगर परिषद को ड्राफ्ट के माध्यम से देना है।
तथा बाकी तीन लाख 96 हजार 15 या 20 सालों के आसान किस्तों में जो लाभुक चाहे बैंक के द्वारा भी उन्हें किस्त भरा जाएगा। ढ़ाई लाख रुपया सरकार प्रत्येक आवास पर सब्सिडी दे रही है। तीन लाख 96 हजार लाभुक को किस्त का पैसा भरना है।
इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी कमल सिंह, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, सिटी प्रबंधक, ओमकार यादव, सांसद प्रतिनिधि चंदन जयसवाल, सीएलटीसी संजय कुमार, वार्ड पार्षद, अंजू देवी, सविता देवी, दिनेश गौड़ ,विनोद प्रसाद ,वार्ड प्रतिनिधि सुरेंद्र कश्यप, अखिलेश तिवारी, टैक्स दरोंगा,सहायक अनिल कुमार, राज कुमार ,,नगर परिषद के इलेक्ट्रीशियन सुमंत कुमार, राजकुमार, राजेश राम, रामानुज प्रसाद आदि उपस्थित थे।