सगमा : भाजपा नेताओं ने प्रखंड के मकरी गांव में स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में स्थापित मां काली मंदिर की चौखट पर पहुंचे। नेताओं ने आश्रम में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर कोरोना पॉजिटिव लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं पलामू सांसद विष्णु दयाल राम दोनों नेता कोरोना पोजेटिव पाये गये हैं। दोनों नेता चिकित्सकों की निगरानी में हैं। दोनों नेताओं की सलामती के लिए भाजपा नेताओं ने दोनों को जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
कामना करने वालों में सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुख्तार आलम, अरुण यादव, महेंद्र जायसवाल, रामकिशोर यादव, सखीचंद प्रजापति, लाल मोहन यादव सहित कई नेताओं के नाम शामिल है।