भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षणी टोला के बनखेता गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को डंडे से सिर में मार कर सोमवार को किया घयला। घायल अवस्था में परिजनों ने भवनाथपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर तैनात आयुष डॉ अभिनीत विश्वाश ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया।
घटना की जानकारी देते हुए घायल 60 वर्षीय दुराई सिंह ने बताया कि कुछ घरेलू मैटर को लेकर बेटा सुदेश सिंह ने डंटे से मार कर घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटा गांजा पिता है और हमेशा नशा में रहता है। वह मेरे साथ ही रहता है। बातचीत के दौरान अचानक उठ कर मार दिया।