भवनाथपुर : श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पम्प के समीप सोमवार को एक अज्ञात बोलेरो वाहन की धक्के से मोपेड सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गाँव निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा 65 वर्ष बताया जा रहा है, तत्काल उसे ईलाज हेतु स्थानीय सीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राजेंद्र विश्वकर्मा सोमवार को टीवीएस लूना पर सवार होकर जाटा अपने घर से खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरोरा गाँव स्थित अपने रिस्तेदारी में जा रहे थे। पड़वा चट्टान के पास अवस्थित शिवपूजन पेट्रोल पम्प से मोपेड में तेल भरवाकर जैसे ही मुख्य मार्ग पर निकले आगे से आ रही एक अज्ञात बोलेरो वाहन मोपेड में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया।