कोरोना अपडेट
गढ़वा : गढ़वा जिले से कुल 4481 सैम्पलों को लिया गया है। लिए गए कुल सैंपल में से 82 सैम्पलों को जांच करने हेतु रिम्स रांची भेजा जाना लंबित है, शेष सैंपल को जांच के लिए भेजा जा चुका है।
भेजे गए सभी सैम्पलों में, जांच के क्रम में गढ़वा जिले से अब तक कोविड-19 के कुल 100 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं तथा 4199 सैंपल निगेटिव पाए गए है वहीं 100 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं। विदित हो कि पॉजिटिव पाए गए 100 मरीजों में से 96 की रिकवरी हो चुकी है व वर्तमान में जिले में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या 4 है। कोविड-19 संक्रमण से प्राप्त सैंपल एवं पाए गए जांच प्रतिवेदन आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी सिविल सर्जन गढ़वा डॉक्टर एनके रजक के द्वारा दी गई है।