whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27223040
Loading...


लोहिया जी सड़क से संसद तक गरीबों के लिए आजीवन लड़े : अभिषेक रंजन

location_on बंशीधर नगर access_time 23-Mar-21, 06:29 PM visibility 668
Share



लोहिया जी सड़क से संसद तक गरीबों के लिए आजीवन लड़े : अभिषेक रंजन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रखर समाजवादी चिंतक व प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी डॉ राममनोहर लोहिया की 111 वीं जयंती समारोह के अवसर पर भवनाथपुर मोड़ स्थित प्रतिमा स्थल के निकट उनके जीवनी पर राष्ट्रीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता डॉ राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक रंजन सिंह ने कहा कि चुनावी राजनीति से समाज का उद्धार नही हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को डा राम मनोहर लोहिया समाजवाद का प्रयोगशाला मानते थे। उन्होंने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया चार वर्ष तक संसदीय राजनीति में रहे थे, लेकिन वे ऐसे शख्सियत थे कि हम सब आज भी उन्हें याद कर रहे है।
वे सड़क से संसद तक सभी वर्गों के लिए लड़ते थे। वे गैर कांग्रेसवाद के जनक थे।मुख्य अतिथि गांधीवादी अध्येता एवम लेखक मोहन सिंह ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया उजाट गांधीवादी थे। वे गांधी के लेकर चलते थे।उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया जब इस क्षेत्र में आये थे तो उस समय उन्होंने कहा था कि आनेवाले समय मे यह स्विट्जरलैंड होगा। उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया गैर कांग्रेसवाद के जनक थे। उस समय लोग कांग्रेस के शासन से ऊब चुके थे। जिसके कारण 1967 में देश के नौ राज्यो में गैर कांग्रेस संविद की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले संसद में उन्होंने दाम बांधो का नारा दिया था। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया विषमता के खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज उठाते थे।
वे आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है उनके विचारों को आगे बढ़ाने की। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलख नाथ पांडेय ने कहा कि आजादी के बाद लोग विचार से जाने जाते थे, लेकिन आज कौन किस विचार का है, पता ही नही चलता। उन्होंने कहा कि इस समारोह में उपस्थित लोग सुनकर नहीं कुछ सीख कर जाये। जयंती समारोह को भाजपा के वरिष्ठ नेता शिक्षाविद शारदा महेश प्रताप देव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, मो0 नईम खलीफा, विनय चौबे, अनिल चौबे, सूरज गुप्ता, कमलेश्वर पांडेय सहित अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी के अध्यक्षीय भाषण से किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विचारगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर व शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पुष्प अर्पित कर किया गया। विजय कुमार केशरी ने विषय प्रवेश कराया। इसके बाद वरिष्ठ समाजवादी विचारक नारायण ने वाराणसी से ही दूरभाष पर कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सीताराम जायसवाल ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play