whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193624
Loading...


समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना ही मेरा पहला लक्ष्य है : संतोष केसरी

location_on गढ़वा access_time 23-Mar-21, 04:54 PM visibility 671
Share



समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना ही मेरा पहला लक्ष्य है : संतोष केसरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा के तत्वधान में होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय सब्जी बाजार स्थित, मां तारा मंडपम में समाज के जिला अध्यक्ष संतोष केसरी के अध्यक्षता में की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत कश्यप ऋषि के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर तथा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष मीरा पांडे, समाज के संस्थापक सदस्य बिंदेश्वरी केसरी, पूर्व महामंत्री ओमकार नाथ केसरी, पूर्व कोषाध्यक्ष सरजू केसरी, हरिद्वार केसरी, दशरथ केसरी, नान्हू केशरी, महिला केसरवानी समाज के अध्यक्ष, मीरा देवी, उपाध्यक्ष ललिता देवी, कोषाध्यक्ष सकुंटला देवी, एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस मौके पर कोलकाता एवं देवघर के कलाकार की टीम आई थी, जिसमें की देवघर की टीम अजीत केसरी, मनोज केसरी एवं मंदिरा ग्रुप ने पूरे लोगों का उत्साहवर्धन किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं भजन के साथ साथ होली मंगल मिलन का गाना गाया। सारे समाज के लोगों ने इसका लुफ्त उठाया। यह होली मंगल मिलन पूरी तरह से पारिवारिक होली मिलन समारोह की तरह किया गया था। इसमें बच्चे बुजुर्ग महिलाएं पुरुष सभी लोगों ने खूब नाच-गाना अपने बच्चों के साथ किया। अबीर गुलाल से सराबोर सारे समाज के लोगो ने आनंद उठाया। अध्यक्ष संतोष केसरी ने कहा कि हमें समाज को आगे बढ़ाना है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, या विवाह शादी का मामला हो, अपने समाज का धर्मशाला बनवाना हो यह मेरा पहला लक्ष्य है।
क्योंकि समाज के मध्यम गरीब परिवार के लोगों को शादी विवाह या किसी भी प्रकार का कार्यक्रम करने में सुविधा प्रदान हो सकेगी। बहुत से समाज के दानदाताओं ने धर्मशाला बनाने के लिए सहयोग राशि प्रदान की। जिससे कि समाज का धर्मशाला जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जाए। रात के खाने की व्यवस्था मालपुआ कचौड़ी के साथ की गई थी। इस मौके पर अपने युवा तरुण सभा के अध्यक्ष शुभम केशरी के साथ साथ अन्य पदाधिकारी सदस्य गण एवं केसरवानी वैश्य सभा के सभी मोहल्ला प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केसरवानी वैश्य सभा केसरवानी तरुण युवा सभा, महिला समिति गढ़वा विवाह परिचय समिति ने खूब परिश्रम कर होली मंगल मिलन मनाया।
ठंडई की व्यवस्था मनोज केसरी, मनीष केसरी हिंदुस्तान सैनिटरी की ओर से की गई थी। केसरवानी समाज के साथ-साथ वैश्य समाज के कसौधन समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, सोनी समाज के अध्यक्ष पंचम सोनी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, सुनील केसरी, अरविंद केसरी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी उपाध्यक्ष मीरा पांडे, ओंकार नाथ केसरी, सुरेश केशरी, अशोक केशरी, सरयू केसरी, राजेश बाबू सर्राफ, नीलू केसरी, समाज के उपाध्यक्ष रविंद्र केसरी, समाज के उपाध्यक्ष रवि केसरी, मंत्री नंदन केसरी, मंत्री विवेक केसरी सुतली दुकान, मंत्री अमित कुमार, महामंत्री राजेश केसरी उर्फ मंटू, संगठन मंत्री मुकेश केसरी, जनगणना प्राधिकारी प्रदीप केसरी पायल, अंकेक्षण विजय केसरी, मीडिया प्रभारी रतन केसरी, विवेक केसरी, वाला प्रतिनिधि प्रभुनाथ केसरी, सुमित केसरीज़ जयंत केसरी, संदीप केसरी, गणेश केसरी, युवा समाज के तरुण सभा के सभी कार्यकारिणी सदस्य, माताएं बहने एवं समाज के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play