भवनाथपुर : झगराखांड़ गांव स्थित शिव मंदिर के समीप सोमवार की रात्रि करीब आठ बजे ट्रैक्टर और टेंपू के बीच हुई टक्कर में सिंघीताली गांव निवासी पटनीदामर निवासी रामजी भुईंया 55 वर्ष तथा लखनऊ के बरेली निवासी त्रिवेणी भुईंया का तीन वर्षीय पुत्र सोनू भुईंया का घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि योगेंद्र भुईंया कैलान निवासी, मखखन भुईंया सिंघीताली, रामबृक्ष भुईंया सिलिया टोंगर नगर का नाम शामिल है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सिंघीताली गांव से रामजी भुईंया अपने बेटा कुंदन कुमार का खरौंधी के मझिगांवा गांव में सखिचन्द भुईंया के यहां तय शादी में सोमवार को बरक्षया करके लौट रहे थे, कि झगराखांड़ में ट्रैक्टर और टेंपू में टक्कर हो गई।
टेंपू सिंघीताली के पिंटु महरा का बताया जाता है। घटना के बाद चालक फरार हो गया। जबकि घटना की सूचना पर ग्रामीण रणजीत कुमार ने सबको लाकर भवनाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया।