केतार : केतार प्रखंड के हाई स्कूल मैदान मे वीर प्रशांत सिंह कास्को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा मंडल प्रभारी राजा सिंह के द्वारा फिता काट कर किया गया।
उन्होने कहां कि ऐसा हर वर्ष करते रहे ताकि युवाओं में खेल के प्रति रुझान उत्पन्न हो और हमारे क्षेत्र से भी महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी निकले। वही मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने कहा कि यहां की युवाओं के खेल के प्रति रुझान को देखते हुए इस टूर्नामेंट को कराया गया।
इस टूर्नामेंट के अध्यक्ष हैप्पी प्रताप शाही ने बताया कि युवा ही हमारे देश के शान हैं और हम युवा लोगों के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। साथ ही जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने कहा कि ऐसा आयोजन हर वर्ष होते रहे।
वहीं उद्घाटन का पहला मैच नगर चित विश्राम बनाम कांडी सलैया के बीच खेला गया एवं दूसरा मैच नगर अधौरा बनाम भवनाथपुर सरैया के बीच खेला जाएगा।
इस मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, हेमंत पाठक, बाबूलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह, थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि, खरौंधी भाजपा अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, भाजपा वरिष्ठ सदस्य मनोज पहाड़िया, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष मूंगा साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू सिंह, मीडिया प्रभारी रविंद्र सोनी, कुपा मुखिया बैजू शाह, सीताराम जायसवाल, नीरज कमलापुरी, धीरज कमलापुरी, गौतम पाल, कुमार सूर्या, रामाश्रय कमलापुरी। इस सभा को संचालित करते मणिलाल गुप्ता अमित चंद्रवंशी सभी लोग उपस्थित थे।