रमकंडा : हरहे पंचायत के मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने पंचायत के दर्जनों प्रवासी मजदूरों के बीच सूखा राशन पैकेट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सूखा राशन पैकेट का वितरण की कड़ी में हरहे, कुट्टी, कसमार, केरवा गांव के प्रवासी मजदूरों को राशन दिया गया है। जिसमें चावल, दाल, आलू, नमक सहित अन्य खाध्य सामग्री उपलब्ध है।