बंशीधर नगर : मां शारदा समिति के तत्वाधान में पुरैनी स्थित तालाब पर बन रहे माँ शारदा की मंदिर के छत की ढलाई सोमवार को किया गया। मंदिर के छत की ढलाई का कार्य विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रारम्भ किया गया।
माँ शारदा समिति के सचिव सह सेवानिवृत शिक्षक शोभनाथ प्रसाद ने बताया कि ढलाई का कार्य आज से प्रारंभ किया गया है। गर्भ गृह का कार्य बाद में होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
मौके पर माँ शारदा समिति संरक्षक राजेश प्रताप देव, धीरेन्द्र चौबे, गिरिन्द्र कुमार सिन्हा, बाबूलाल मेहता, समाज सेवी सह जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ बबलू,सचिव शोभनाथ प्रसाद, मुकेश भगत, प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।