कांडी : प्रखंड कार्यालय के सभागार में 22 मार्च विश्व जल दिवस 2021 के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत जल सहिया की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ जोहन टुडू ने की। बैठक में जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया।एवं बैठक में बीडीओ द्वारा कोविड-19 रोकथाम के सभी मानकों का अनुपालन करते हुए संम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जल सहिया को जल प्रबंधन, जल संग्रहण आदि विषयों पर जानकारी दी गई।
इस दौरान बीडीओ ने जलसाहिया एवं प्रखंडवासियों से आवश्यकता अनुसार जल का उपयोग करने एवं जल संरक्षण करने का अपील किया है। उन्होंने जल की महत्ता को समझते हुए इसे किसी भी हाल में व्यर्थ न करने की अपील किया है।
इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक बिपिन पांडेय उर्फ़ चीकू पांडेय ,शोशल मोब्लिइजर राहुल कुमार, के अलावा प्रखंड क्षेत्र के सभी जल सहिया उपस्थित थे।