whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176983
Loading...


पारा शिक्षकों ने स्थायीकरण की मांग को ले लगाया काला बिल्ला

location_on रमना access_time 22-Mar-21, 06:48 PM visibility 654
Share



पारा शिक्षकों ने स्थायीकरण की मांग को ले लगाया काला बिल्ला


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : पारा शिक्षक सेवा शर्त नियमावली को पारित कर स्थायीकरण व वेतनमान देने की मांग को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत पारा शिक्षकों ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर विद्यालय में कार्य को किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मध्य विद्यालय टंडवा, भागोडीह, बुलका, परसवान, कर्णपुरा, प्राथमिक विद्यालय छपरदागा, करचा, बारपानी, झंगईया, धवरवादामर गम्हरिया एवं गडवा टोला बुलका आदि विद्यालयों के पारा शिक्षकों ने वादा पूरा करो, हेमंत सरकार का बैच काला पट्टी के साथ लगाया। इस अवसर पर पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्थायीकरण व वेतनमान देने की मांग को लेकर किये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत 22 मार्च से पारा शिक्षक काला बिल्ला लगाकर विद्यालय में कार्य करेंगे।
काला बिल्ला लगाकर यह आंदोलन 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद भी सरकार द्वारा पारा शिक्षकों के स्थायीकरण व वेतनमान का नियमावली को कैबिनेट में पारित नहीं किया जाता है, तो 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार पारा शिक्षक स्थायीकरण व वेतनमान लेने के मांग पर चट्टानी एकता के साथ अडिग हैं। इसके लिए उग्र आंदोलन की आवश्यकता पड़ी, तो वह भी किया जायेगा। सचिव डा.राहुल टंडवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन ने हर चुनावी सभा में सरकार बनने के बाद तीन माह के अंदर पारा शिक्षकों का स्थायीकरण व वेतनमान देने का वादा किया था। जिसके कारण हेमंत की सरकार बनाने में पारा शिक्षकों ने दिन रात एक कर दिया।
लेकिन सरकार बनने के बाद हेमंत सोरेन अपने वादा को पुरा नही कर रही है। जिसके कारण मजबूर होकर पारा शिक्षकों को आंदोलनात्मक रूख अपनाना पड़ रहा है। वहीं उपाध्यक्ष प्रताप कुमार यादव ने कहा कि सत्ता में आने के लिए हेमंत सरकार ने केवल पारा शिक्षकों का इस्तेमाल कर उनके साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक कभी आंदोलन नहीं करना चाहते। लेकिन झारखंड के सभी सरकारों ने पारा शिक्षकों को केवल छलने का कार्य किया है। जिसके कारण पारा शिक्षकों को मजबुर होकर आंदोलन करना पड़ता है। मौके पर संगठन मंत्री नरेंद्र ठाकुर, खुर्शीद आलम, राहुल गौतम, सुरेन्द्र मेहता, विरेंद्र मेहता, उदय ठाकुर, शिवकुमार राम, जयप्रकाश गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता एवं आनंददेव यादव सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play