गढ़वा : भाजपा नेता सह जिला 20 सूत्री सदस्य मुरली श्याम सोनी, समाजसेवी सह स्टूडेंट क्लब के संरक्षक विनोद जायसवाल उर्फ नेताजी, अनिल बेदानी, मुहर्रम इम्तियाजिया कमेटी के सदर महफूज़ कुरैशी, शमीम अंसारी, अरुण कुमार सोनी, डॉ सुजीत शर्मा, मुस्लिम रंगसाज, अमित केसरी, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार कमलापुरी, रतन केसरी, पिंकू सोनी आदि ने स्थानीय रामा साहू स्टेडियम में जमीन व्यवसायी स्वर्गीय कृष्णा चंद्रवंशी की हत्या पर शोक प्रकट किया एवं दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।
उनलोगों ने बताया कि श्री चंद्रवंशी की हत्या उनके घर के पास कुछ दिन पहले रात्रि में अपराधियों के द्वारा की गई थी श्री चंद्रवंशी रामा साहू स्टेडियम के मॉर्निंग वाक एवं योगा के साथी थे।
वह मृदुभाषी थे और सुबह स्टेडियम में प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक के लिए आते थे। अपराधियों ने उनकी हत्या गोली मारकर कर दिया। इस निर्मम हत्या से हम मॉर्निंग वॉक के सभी साथी दुखित हैं। भगवान मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
साथ ही सभी ने कहा कि राज्य के माननीय महामहिम राज्यपाल महोदय द्रौपदी मुर्मू, राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्र सरकार के गृह मंत्री माननीय अमित शाह के पास पत्र लिखकर इस घटना की उचित जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई करने हेतु एक एसआईटी गठित करने का आग्रह किया जाएगा, ताकि जमीन व्यवसायी से जुड़े जितने अधिकारियों का नाम आ रहा है कि उनके द्वारा कागज सुधारने के लिए पैसा का लेन देन हुआ है एवं उसी के कारण कृष्णा चंद्रवंशी का जान गया है, उनकी भूमिका की जांच हो जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।