सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक सगमा से लेकर बन रही सड़क पथ निर्माण, कटहर से होते हुए पुतुर सोनडीहा बिरबल घघरी, मकरी बिलाशपुर तक पथ निर्माण का कार्य जोरो पर है। लेकिन किसानों की सिंचाई के लिए पथ निर्माण में पुलिया नहीं लगाने पर सोनडीहा गांव की ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
बता दें की मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दशरथ बैठा कामेश्वर विश्वकर्मा, जिराखन यादव ने बतलाया कि पथ निर्माण का कार्य जोरो पर है, परंतु किसानों की खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जगह-जगह पर पुलिया नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बतलाया कि नहर में पहले लगी पुलिया के द्वारा किसानों की खेतो तक पानी पहुंच रही थी, उसे भी बंद कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने बतलाया कि पुलिया लगाने की बात पथ निर्माण पर कार्यरत मुंशी से बोला जाता है तो मुशी के द्वारा बोला जाता है कि पुलिया नहीं लगाने का आदेश है। इसी कारण से पुलिया नहीं लग पाएगा।
इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि दसरथ बैठा, कामेश्वर विश्कर्मा, जिराखन यादव, रामलखन भुइयां, सूरज कुमार, महेंद्र यादव, राजेन्द्र यादव समेत पथ निर्माण ठीकेदार को चेतावनी देते कहा कि अगर किसानों की खेत में नहर की पानी पहुंचाने के लिए पुलिया नहीं लगया जाता है तो सड़क पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।