भवनाथपुर : थाना पुलिस के एएसआई कुन्दन यादव ने बीती रात्रि श्री बंशीधर नगर भाया भवनाथपुर मुख्य पथ के छह मईलवा के समीप गुप्त सूचना मिलने पर पशु तस्करी के लिए ले जाये जा रहे डेढ़ दर्जन पशु जब्त कर थाना लाया जहां सोमवार को थाना प्रभारी सतीश कुमार ने सभी पशुओं को अज्ञात पर पशु तस्करी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ग्रामीणों को जिम्मेनामा पर सुपुर्द कर दिया है। जबकि इस मामले में पशु तस्कर अंधेरे व जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए।
बताते चलें की पशू तस्करों द्वारा खरौंधी बाजार से शनिवार को पशु खरीद कर पुलिस से छिपे छिपाय रात्रि में जंगल के रास्ते मझिआंव व विशुनपुरा की ओर ले जाया जाता है, जिसमें कई बार पशु व तस्करों के पकड़े जाने पर कार्रवाई की गई है।
परन्तु पशु तस्कर दिन प्रतिदिन अपना रास्ता बदल कर तस्करी जारी रखे हैं।