गढ़वा : रमना-डंडई मार्ग पर सोमवार को चुन्दी घाटी के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक मोटरसाइकिल के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव निवासी बुधनाथ ठाकुर, मझिआंव थाना क्षेत्र के कोलहुआ गांव निवासी गंगा ठाकुर एवं दूसरे मोटरसाइकिल सवार के रमना थाना क्षेत्र के भागोडीह गांव निवासी साजिद अंसारी के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में घायल बुधनाथ ठाकुर ने बताया कि सिंधीताली गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिनियां थाना क्षेत्र के डोल गांव जा रहे थे। इसी दौरान विपरित दिशा से से साजिद अंसारी सोनेहारा से लौटकर अपने घर भागोडीह आ रहे थे।
इसी दौरान चुन्दी घाटी के पास दोनों मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसके बाद लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।