बंशीधर नगर : बजरंग बली मोड़ स्थित के एस कॉम्प्लेक्स में प्रकाश डिजिटल इंडिया एंड मोबाइल शॉप का उदघाटन भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने कहा कि प्रकाश डिजिटल इंडिया एंड मोबाइल शॉप खुलने से यहां लोगो फॉर्म भरने में आसानी होगा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान कि सफलता ग्राहकों की सेवा व ईमानदारी तय करती है। ग्राहकों की सेवा का ख्याल रखना ही व्यवसाय की मूल बात होती है।
डिजिटल इंडीया के प्रोपराइटर प्रकाश कुमार ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने बताया कि यहाँ पर सभी प्रकार के सरकारी नोकरी का फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई किया जाता है।
राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड,पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, जाति निवासी, जन्मप्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, मोबाइल रिचार्ज, फ़ोटो, बिलिंग, जमीन रसीद, रेलवे, हवाई जहाज़ का टिकट ऑनलाइन बुकिंग किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए उचित मूल्य कार्य किया जाएगा।
मौके पर रामलाल कुमार चौधरी, शत्रुधन उरांव, दयानन्द उरांव, बैजनाथ उरांव, पप्पू उरांव, दिलीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।