मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में रविवार के रात्रि में लेडीज जेंट्स मुकाबला कव्वाली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दूसरे राज्यों से चलकर नवादा बिहार के कव्वाल अजहर साबरी एवं छत्तीसगढ़ से रानी रुखसार उपस्थित हुए। स्टेज प्रोग्राम के माध्यम से दोनों के बीच रात भर रंगारंग शानदार मुकाबला कव्वाली हुआ।
सबसे पहले कव्वाली के वसूल के मुताबिक कव्वाल अजहर साबरी के द्वारा गरीब नवाज के शान में कलाम पढ़कर कव्वाली की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में दूर-दूर से बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित होकर सूफियाना गजल शायरी के साथ फरमाइशी गानों पर रात भर झूमते रहे। यह कार्यक्रम हासनदाग गांव के सदर व ठिकेदार मोजाबर अंसारी के द्वारा अपने साहबजादे की शादी के उपलक्ष्य में कराया गया।