whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27160733
Loading...


नाटक ऐसी विधा है, जिससे अपने संदेशों को जन-जन तक पूर्णता के साथ पहुँचा पाते हैं :आजाद

location_on गढ़वा access_time 22-Mar-21, 11:53 AM visibility 667
Share



नाटक ऐसी विधा है, जिससे अपने संदेशों को जन-जन तक पूर्णता के साथ पहुँचा पाते हैं :आजाद


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई के द्वारा भरतमुनि स्मृति दिवस-2021 का आयोजन श्रीरामलला मंदिर, गढ़वा के प्रांगण में किया गया। आचार्य भरतमुनि स्मृति दिवसोत्सव-2021 का शुभारंभ संस्कार भारती झारखण्ड प्रांत के प्रांतीय मंत्री नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय', प्रांतीय साहित्य संयोजक डॉक्टर नथुनी पांडेय 'आजाद' ,गढ़वा जिला प्रमुख डॉ. शंभू कुमार तिवारी, गढ़वा जिला इकाई के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने नाट्यशास्त्र के प्रणेता आचार्य भरतमुनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर संयुक्त रूप से किया। विषय प्रवेश कराते हुए मुख्य अतिथि संस्कार भारती झारखण्ड प्रांत के प्रांतीय साहित्य संयोजक डॉक्टर नथुनी पांडेय 'आजाद' ने कहा कि संस्कार भारती के निर्धारित उत्सवों में से छठा उत्सव है भरतमुनि स्मृति दिनोत्सव।
आज के दिन हम पंचम वेद रूपी नाट्यशास्त्र के रचयिता आचार्य भरतमुनि को रंगकर्म के माध्यम से स्मरण करते हैं। नाटक एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से हम अपने संदेशों को जन-जन तक पूर्णता के साथ पहुँचा पाते हैं। आज मुझे यह देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि प्रांतीय मंत्री नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' की प्रेरणा से भरतमुनि स्मृति दिवस-2021 के संपूर्ण आयोजन की परिकल्पना, रचना एवं प्रस्तुति संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई से जुड़े बालक-बालिकाओं द्वारा सर्वोत्कृष्ट तरीके से किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की मातृशक्ति संयोजिका अंजलि शाश्वत ने माता सरस्वती को निवेदित "वीणा पानी वर दे दे माँ..." वंदना प्रस्तुत की।
जबकि कृशुराज केशरी,अनुभव तिवारी ,राज पांडेय, खुशबू प्रिया अंजलि शाश्वत, सान्निध्य केशरी एवं अतुल राज ने मिलकर "जय जय केदारा..." गीत प्रस्तुत किया। तथा बेटियों को समर्पित "अच्छाई कैसे दिखेगी?" नामक झलकी अंजली मिश्रा,राज पांडेय, कौस्तुभ तिवारी एवं कृशुराज केशरी के द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन खुशबू प्रिया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रंगकर्मी विकास कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के सह मंत्री धर्मेंद्र कुमार दुबे,कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाठक,लोक कला संयोजक अरविंद कुमार तिवारी,संगीत संयोजक पी.के. मिश्रा,जनसम्पर्क संयोजक अरविंद कुमार मेहता,गिरिजेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिन्हा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन "वन्दे मातरम् ..." के साथ हुआ जिसे प्रीति पांडेय, खुशबू प्रिया एवं अंजलि शाश्वत ने स्वर दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play