भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना पुलिस के द्वारा रविवार को थाना मोड़ पर दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें 11 दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के चलाते हुए पुलिस ने गाड़ी जप्त कर श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी को चलान के लिए सौंप दिया है। इस पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान से रविवार को सप्ताहिक बाजार में भीड़-भाड़ के बीच दो पहिया वाहन चालको में हड़कम्प मच गया। जबकि कुछ चालक बिना हेलमेट के इधर - उधर अपनी गाड़ी लेकर जान बचा कर भागते दिखे। थाना प्रभारी सीबी सिंह ने वाहन चालकों को साफ निर्देश दिया है कि दो पहिया वाहन चालक अपनी गाड़ी के साथ आवश्यक कागजात व गाड़ी चलाते समय हेलमेट का उपयोग कर सुरक्षित यात्रा करें वहीं कहा कि हेलमेट पहन कर चलने वालों को कोई भी पुलिस कर्मी गाड़ी नही पकड़ेगा।
विगत पांच दिनों में भवनाथपुर थाना पुलिस के द्वारा लगभग तीन दर्जन बाइक जप्त कर करवाई की गई है।