whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27137412
Loading...


जिला स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता शुरू

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-21, 06:05 PM visibility 681
Share



जिला स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता शुरू


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला एथेलेक्टिस संघ के तत्वधान में आयोजित गढ़वा जिला सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार और गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी ने खिलाड़ियों को फ्लैग दिखाकर बालक 100 मीटर रेस का उद्घाटन किया। इससे पूर्व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल पदाधिकारी ने बताया कोरोना के बाद खेल संघों की गतिविधियां धीरे धीरे शुरू हो गई है और खिलाड़ी जो अपनी प्रैक्टिस बंद किए हुए थे, वे अब ग्राउंड में अपनी तैयारी शुरू कर दें। एथलेटिक्स ऑल गेम का मदर गेम है। अगर आप फिट रहेंगे तो किसी भी प्रकार के खेल में भाग ले सकते हैं, जो खिलाड़ी मेडलिस्ट होंगे उनको खेल विभाग की तरफ से समय समय पर कोचिंग दिया जाएगा।
जबकि उदय नारायण तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा की गढ़वा जिला एथलेटिक संघ आपको हमेशा खेलने का मंच प्रदान करता है। आप सभी को हमेशा खेल में भाग लेकर इसका लाभ उठाना चाहिए। गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव आलोक मिश्रा ने खिलाड़ियों को बताया। इस प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी मेडलिस्ट होंगे, उन्हें अप्रैल माह में गुमला में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा जिला के टीम में चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले 192 खिलाड़ियो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस अवसर पर गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय कांत, संयुक्त सचिव सुशील कुमार तिवारी, धीरज चौबे, संदीप सिंह, डे बोर्डिंग कोच अरविंद दुबे, नीलकंठ सिंह, संतोष मौर्य, रजत कुमार, कौशलेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
जबकि कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव सुशील तिवारी ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play