whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27125417
Loading...


महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा : रूपा

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-21, 05:13 PM visibility 671
Share



महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा : रूपा


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता के अध्यक्षता में आज अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गढ़वा जिला प्रभारी रुपा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा। भाजपा सरकार ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर कई योजनाएं लागू किया है। केन्द्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के अधिकारों का खास ख्याल रखा है। मोदी सरकार ने उज्जवला योजना, शौचालय सहित अनेकों योजनाओं का तोहफा दिया है। झारखंड में भी पुर्व की भाजपा सरकार ने नौकरी में पचास प्रतिशत आरक्षण भी महिलाओं को दिया दिया था लेकिन वर्तमान की झामुमो सरकार ने महिलाओं के अधिकारों को छिनने का प्रयास किया है।
अभी कुछ दिन पहले रांची में महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान झामुमो सरकार के सहयोगी कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जो काफी निंदनीय है। झामुमो के लोग सरकार में बैठकर गुण्डागर्दी को बढ़ावा दे रहे हैं। जबसे झारखंड में झामुमो की सरकार बनी है महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है। झामुमो सरकार बनने के बाद बड़े पैमाने पर बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है, इस निकम्मी सरकार को महिला मोर्चा सत्यता से उखाड़ फेंकने के प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि महिला अंर्तराष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम महिलाओं के उत्थान के लिए मनाया जाता है। समाज देश के निर्माण में महिलाओं की अहम भुमिका है।
देश को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं की भुमिका जरुरी है। समाज को अच्छा रास्ता देने का भार महिलाओं के कंधे पर है। महिला मोर्चा संगठन गढ़वा जिला में महिला उत्थान के लिए अच्छा कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है। भाजपा देश राष्ट्र के लिए काम करने वाली पार्टी है। भाजपा संस्कार में बंधी रहनेवाली पार्टी है। भाजपा गढ़वा जिला में एकजुट होकर कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जहां कार्यक्रम होता है, वही भाजपा का कार्यक्रम माना जाता है। भाजपा में पार्टी बैठक के माध्यम से सामुहिक निर्णय होता है। भाजपा में व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन का निर्णय होता है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता उपाध्यक्ष सरोज सिंह, महामंत्री नीलीमा सोनी, रुही सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, राजीव रंजन तिवारी, महामंत्री विकास स्वदेशी, संतोष दुबे, मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्षा विजया लक्ष्मी, भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पाण्डेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम, पुष्पा अग्रवाल, अंजु गुप्ता, कुशुम देवी, नीलम देवी, संगीता गुप्ता, कुलवन्ती देवी, निराशा देवी, पार्वती सिंह, मीना गुप्ता, सोनु देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play