whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27126929
Loading...


कस्तूरबा विद्यालय कांडी व सगमा पंचायत सचिवालय में दिलवाई गई जल संरक्षण की शपथ

location_on गढ़वा access_time 20-Mar-21, 07:56 PM visibility 671
Share



कस्तूरबा विद्यालय कांडी व सगमा पंचायत सचिवालय में दिलवाई गई जल संरक्षण की शपथ


गढ़वा check_circle
संवाददाता



कांडी : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन ने कहा कि वर्षा जल संचयन गड्ढ़े खोदना अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए हर नागरिक को जल योद्धा बनना होगा और पानी की हर एक बूंद को बचाना होगा। हमें सामूहिक कार्रवाई करनी होगी। हमें एक साथ आगे आना होगा। हमें घरों, दफ्तरों में पानी बचाने के तरीकों पर काम करना होगा। रेन हार्वेस्टिंग पर जोर देना होगा। उसी दौरान स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक विनय कुमार रवि, प्रखंड समन्वयक विपिन पांडेय एवं सोशल मोबिलाइजर राहुल कुमार ने सभी को जानकारी देते हुए बताया की देश और समाज के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाइए। जल को व्यर्थ ना जानें दें।
पानी की बढ़ती मांग के साथ हमें उसके सही प्रबंधन पर जोर देना होगा। हमें भूगर्भ जल स्तर पर भी काम करना होगा। हर तालाब और नदी को सुरक्षित बनाने का काम शुरू करना होगा और उन्हें प्लास्टिक से बचाना होगा। वही जिला समन्वयक विनय कुमार रवि ने प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी संस्थानों पर पहुंचकर सभी लोगों को पानी बचाने शपथ दिलाते हुए राष्ट्रीय जल मिशन को जन आंदोलन बनाने की अपील की। सगमा : प्रखंड अंतर्गत सोनडीहा पंचायत सचिवालय एंव घघरी पंचायत भवन परिसर में राष्ट्रीय जल मिशन के तहत ग्रामीणों व महिलाओं को जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई गई। शपथ सोनडीहा पंचायत सचिवालय में मुखिया प्रतिनधि दशरथ बैठा, जबकि घघरी पंचायत भवन में मुखिया विनोद कुमार ने दिलवाया।
मौके पर बताया कि पानी की गहराती समस्या से उबरने के लिए जल संरक्षण एक मात्र उपाय है। इसके लिए देश के पैमाने पर जल शपथ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अभियान के तहत जल संरक्षण के उपाय किए जा रहे हैं। इस मौके पर घघरी मुखिया विनोद कुमार राम, मुखिया प्रतिनिधि दशरथ बैठा, महेंद्र प्रजापति, प्रसाद यादव, मनीता देवी, रिंकू देवी दिनेश ठाकुर, सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं जल शपथ ग्रहण में मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play