बंशीधर नगर : झारखंड सरकार के निर्देश पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की शाम थाना के निकट कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर बीडीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद, प्रभारी अंचलाधिकारी अजय तिर्की ने बिना माक्स लगाए आने जाने लोगो को मास्क लगाया। बीडीओ अमित कुमार ने कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखतेहुए सभी लोगो से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने की जरूरत हैं। बीडीओ अमित कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोगों से मास्क लगाने की अपील करते हुए कहा कि अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है।
इसके लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर ही निकले। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक तरीके से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद ने मोटरसाइकिल चालको से मास्क के साथ हेलमेट पहनकर चलने की भी सलाह दी। उन्होंने वाहन के कागजात भी अपने पास रखने को कहा।
मौके पर नगर पंचायत के कनीय अभियंता कौशल कुमार, राजीव कुमार, पीएसआई विक्की कुमार सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।