whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192970
Loading...


एसडीओ ने व्यवसायियों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

location_on बंशीधर नगर access_time 20-Mar-21, 11:37 AM visibility 658
Share



एसडीओ ने व्यवसायियों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमण्डल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अनुमण्डल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार ने नगर पंचायत के अधिकारियों व व्यवसायियों के साथ बैठक किया। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी ने सभी व्यवसायियों से दुकान के बाहर सड़क या फुटपाथ पर दुकान नही लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने 15 दिनों के अंदर अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने का समय दिया। उन्होंने व्यवसायियों से शहर की साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। नगर पंचायत अंतर्गत मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित सभी कच्चे मकानों की जांच कर अहर्ता पूरी करनेवाले व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराने का निर्देश नगर पंचायत के अधिकारियों को दिया। उन्होंने नगर प्रबन्धक को मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित सभी दुकानों का नम्बरिंग करने तथा दुकान के बाहर सामग्री रखकर बेचने वाले दुकानदारों का फोटोग्राफ लेकर उन्हें नोटिश निर्गत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी व्यवसायियों से नगर वासियो के साथ तिथि निर्धारित कर आपस मे बैठकर श्री बंशीधर नगर के मकानों व दुकानों के सामने राधा कृष्ण के बाल रूप से लेकर अंतिम जीवन तक के दृश्यों का चित्रांकन दीवारों पर कराने के लिए विचार विमर्श करने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से शहर से गुजरने वाले सभी राहगीरों को यह एहसास होगा कि यह भगवान श्री कृष्ण की नगरी बंशीधर नगर है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार,नगर प्रबन्धक रवि कुमार,व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शम्भू सौदागर,गोपाल जायसवाल,सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे,अनूप निराला,दिलु चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play