भंडरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम नौका गाँव निवासी सह प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी सक्रिय सदस्य अखिलेश कुमार बैठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि गढ़वा एसपी एस खोतरे के निर्देश पर छापामारी की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भंडरिया निवासी अखिलेश कुमार बैठा पिता कृष्णा बैठा विकास कार्यों में माओवादी के लिए लेवी वसूल किया करता है। पुलिस मुखबिरी भी किया करता है। कुल्ही पिकेट में आईडी बम विस्फोट में शामिल था। भंडरिया पुलिस को अखिलेश बैठा की बहुत दिनों से तलाश थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर इसे गिरफ्तार कर लिया है।
अखिलेश बैठा के साथ उसके लेवी वसूली सहित अन्य माओवादी वारदात में उपयोग की गई मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।