मेराल : जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाइक एवं मेराल अंचलाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार द्वारा गुरुवार को मेराल के नेनुआ मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रक व ट्रैक्टर इत्यादि बड़ी वाहनों कि जांच की गई। इस दौरान कोयला तथा बालू लदे दो ट्रक को जब्त भी किया गया है, जबकि बॉक्साइट लदा ट्रक व बालू लोड वाहन को मौके पर ही फाइन वसूल कर छोड़ दिया गया। जिन वाहनों को जब किया गया है उनके पास पर्याप्त कागजात नहीं थे। जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाइक द्वारा आवेदन के साथ दोनों वाहनों को मेराल थाना को सुपुर्द किया गया, जिसमें कोयला लदा ट्रक सी जी 15AC 5730, तथा दूसरा बालू लदा ट्रक सी जी11AD ,1643 शामिल है।