बंशीधर नगर : स्थानीय अधौरा ग्राम स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में समग्र शिक्षा अभियान के तत्वाधान में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों का जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जांच शिविर का शुभारंभ शिक्षाविद शारदा महेश प्रताप देव, प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह बीपीओ तहमीना परवीन, रमुना प्रखंड के बीपीओ सुनीता कुजुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजित जांच शिविर में वंशीधर नगर, रमुना तथा बिशनपुरा प्रखंड के 295 दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ जांच की गई। जांच शिविर में बंशीधर नगर के 130 दिव्यांग बच्चों, रमुना प्रखंड के 90 दिव्यांग बच्चे तथा बिशुनपुरा प्रखंड के 75 दिव्यांग बच्चे का जांच किया गया।
इस मौके पर उपस्थित शिक्षाविद शारदा महेश प्रताप देव ने कहा कि दिव्यांग बच्चे के अभिभावक अपने बच्चों के साथ कभी हीन भावना नहीं रखें। उन्होंने कहा कि हमेशा उन बच्चों का हौसला अफजाई करें। प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तहमीना परवीन ने कहा कि दिव्यांगता जीवन में कोई मायने नहीं रखता । उन्होंने कहा कि वैसे बच्चों को हमेशा हौसला रखना चाहिए। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से बच्चों के साथ कभी तिरस्कार नहीं करने की अपील की। जांच शिविर में भुनेश्वर से पहुंचे चिकित्सक डॉ अशोक कुमार ने सभी दिव्यांग बच्चों का जांच किया। जांच के दौरान उन्होंने बताया कि एक माह के बाद जांच किए गए बच्चों को यंत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
जांच शिविर में बीआरपी श्रीकांत चौबे, प्रधानाध्यापक अखिलेश प्रसाद, सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रशांत देव, शोभा पांडे, अजय कुमार, सहित बंसीधर नगर रमुना तथा बिशनपुरा प्रखंड के बीआरपी तथा सीआरपी व संबंधित विद्यालय के शिक्षक तथा काफी संख्या में दिव्यांग बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित थे।