गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा जिला इकाई के द्वारा जिला मुख्यालय पर युवा विश्वासघात दिवस पर महाधरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने किया।
महाधरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लोकसभा पुर्व प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि झामुमो के जड़ में विश्वासघात रहा है। झामुमो सत्ता में आने से पहले झारखंड के युवाओं को ठगने का काम किया है। हेमंत सोरेन ने कहा था कि झामुमो सरकार बनते ही एक साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे अगर रोजगार नहीं दे सके तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे, बाकी सभी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन सत्ता मिलते ही सारे वादे फेल हो चुका है।
रोजगार देने की बात झुठा साबित हुआ है। युवाओं के साथ भारी धोखा हुआ है। यह बेशर्म सरकार बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया अबतक रोजगार भी नहीं दिया। अगर हेमंत सोरेन अपने वादे पर कायम है तो उन्हें तत्काल दे देना चाहिए। बेरोजगारी भत्ता सभी बेरोजगार युवाओं को हर महीने पांच से सात हजार रुपए महीने देने की बात कही थी, लेकिन अभीतक कुछ भी नहीं हुआ है। हेमंत सोरेन ने कहा था कि सभी विभागों में कार्यरत अनुबंध कर्मी को समान वेतनमान एवं सरकारीकरण किया जाएगा, लेकिन सबको धोखा मिला है। यह धोखेबाज सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। झारखंड के युवा यह ठान चुके हैं कि अब झामुमो को उखाड़ फेंकना है झामुमो ने किसानों महिलाओं सबके साथ विश्वासघात किया।
भाजपा सरकार ने युवाओ को रोजगार देने का काम किया था, जिसे झामुमो सरकार ने युवाओं के हाथ से छिन लिया।
जबकि भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार सत्ता का दोहन कर रही है। सरकार में बैठे लोग जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं, जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। झामुमो के लोग सत्ता मद में चुरा होकर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहें हैं। अभी कुछ दिन पहले भी टेंडर मामले में मारपीट किया गया। राज्य सरकार का कोई भी योजना जनहित में नहीं चल रही है। झामुमो के लोग केन्द्र सरकार के योजना को अपना योजना बताकर ताली बजाते है, लेकिन इनकी सच्चाई को जनता भलीभाँति जान चुकी है। झामुमो सरकार अपने घोषणा पत्र के आधार पर काम करे, अन्यथा झारखंड का युवा आपको सोने नही देगा।
झारखंड में उग्रवाद अपराध चरम पर पहुँच चुका है। झामुमो सरकार संवेदक से वसुली कराने का काम कर रही है। हेमंत सरकार वसुली का व्यापार बंद करें, अन्यथा झारखंड का युवा चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि पदाधिकारी दुर्भावना से ग्रसित होकर झामुमो के एजेंट के रुप में कार्य न करें।
कार्यक्रम को संबोधित करनेवाले में मुख्य रूप से अविनाश पासवान, अनिल केशरी, राजकुमार विश्वकर्मा, लक्ष्मण राम, उमेश कश्यप, राजीव रंजन पासवान, मनोज पाठक, मुकेश चौबे, शिवम भारद्वाज, श्रवण चौरसिया, रमाकांत गुप्ता, पुष्प रंजन, जितेंद्र दीक्षित, अनिता गुप्ता, राकेश सिंह, अमित आनंद का नाम शामिल है।
महाधरना कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री विकास तिवारी ने किया।