गढ़वा : गढ़वा के रंका मोड़ पर आज पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के निर्देश गढ़वा जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे के नेतृत्व में कोरोना वैक्सीन अभियान के तहत स्टॉल लगाया गया और करोना का टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जो 22 मार्च 2020 से लॉक डाउन पूरे देश में हुआ था। लगभग 1 वर्ष के अंदर ही टीकाकरण का विकास हुआ है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हम सभी ने मिलकर इस तरह महामारी को फैलने से रोकने का प्रण लिया है। आज कोरोना वैक्सीन सभी हॉस्पिटल में उपलब्ध है। जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है।केवल अपना आधार कार्ड के साथ अस्पताल में जाकर कोरोना वैक्सीन लें और जो व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और उनकी उम्र 45 वर्ष या अधिक है वे टिका ले सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद के जिला समन्वयक रामसरिख चंद्रा, संजय ठाकुर, सतीश यादव, अंजनी तिवारी, गौरी शंकर बिंद, चंद्रमणि पाठक, रूपु महतो, शोभा देवी, भाजपा नेता मुकेश चौबे, मुकेश चौबे, शुभम गुप्ता, कमलेश मद्धेशिया, पुलस्त शुक्ला, गांधी पासवान, अजय पासवान आदि ने संबोधित किया। जबकि सभा का संचालन गढ़वा नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि चन्दन जायसवाल ने किया।