गढ़वा : गढ़वा जिले में दो अलग-अलग घटना में घरेलू विवाद में एक महिला व एक पुरुष ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना में सदर थाना क्षेत्र के जाटा गांव की है। गांव के उदय बैठा के 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार जहर खाकर आत्महत्या कोशिश की। परिजनों ने बताया कि सूरज के माता-पिता के द्वारा डांट फटकार मिला था, जिससे वह नाराज होकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश किया। जब उसकी तबीयत बिगड़ गई तो, आनन-फानन में उसके पिता ने गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
जबकि दूसरी घटना, कांडी थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव की है।
गांव के धर्मेंद्र चौबे की पत्नी सुषमा देवी जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घरेलू झगड़े के उत्पन्न विवाद में सुषमा ने कुछ विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जब उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।