भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के गांव करचाली खूंटी टोला निवासी धनराज साह के 21 वर्षीय पत्नी अक्षिता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भंडरिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है । मृतिका के पिता सुनील कुमार ने भंडरिया थाना में ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या किए जाने के संदेह पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
जानकारी देते हुए मृतिका के पिता सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री सोमवार को मायके से ससुराल आई थी। मंगलवार को रात्रि में उन्हें दूरभाष पर खबर मिला कि उनकी बेटी बेहोश पड़ी हुई है। उन्होंने रात्रि में ही करचाली खूंटी टोला गांव पहुंचकर अपनी बेटी को देखा तो बेहोशी हालत में पड़ी हुई थी।
उसे तत्काल उपचार के लिए डालटनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटी के साथ ससुराल वालों ने हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। इसलिए उन्हें संदेह है कि ससुराल वाले उनकी बेटी के मारपीट कर हत्या कर दिए है। उन्होंने कहा कि मृतिका के हाथ और नाक में चोट का निशान था।
भंडरिया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। मृतका के पति धनराज साहू को पुलिस पूछताछ के लिए थाना ले आई है।