धुरकी : धुरकी प्रखंड के क्षेत्र के खुटिया पंचायत सचिवालय स्थित मुख्य चौराहे पर बुधवार को सप्ताहिक हाट-बाजार का उद्धाटन पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष लक्षमण यादव, झामूमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष इसराइल खान, इकबाल खान, एकराम खान भैरव यादव व अन्य ने गांव के व्यवसायियों के साथ नारीयल फोड़कर किया।
इस दौरान गांव मे साप्ताहिक हाट की शुरूआत कर मुखिया ने कहा कि खुटिया गांव में बाजार लगने से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। वहीं यहां के लोगों को बाहर जाकर सप्ताहिक बाजार करने से निजात मिलेगी। वहीं खुटिया गांव के बगल के छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश के सीमा से लगा है वहां के भी लोग यहां आकर गांव में बाजार का रौनक बढ़ाएंगे और बाजार में मिलने वाली सभी वस्तुएं उपलब्ध होगी।
उन्होने कहा की खासकर रोजाना का चीज को लेने के लिए वंशीधर नगर विंढमगंज, बिलासपुर धुरकी आदि के बाजारों में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं इसराइल खान ने कहा की गांव मे साप्ताहिक हाट मे बाजार लगाने वाले युपी और छत्तीसगढ़ के अलावा अपने गांव व प्रखंड के सभी छोटे-बड़े व्यवसायी बाजार की रौनक बढ़ाएंगे। उन्होने कहा की अब खुटिया गांव के ग्रामीणो, किसानो को अपना उपज व सामाग्री बिक्री करने मे सहूलियत होगी। वहीं इकबाल खान ने कहा की खुटिया गांव मे साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए यहां के ग्रामिणो के दिल मे बहुत दिनो से हसरत थी, जिसे आज इस पंचायत के मुखिया व सभी ग्रामीणों के द्वारा साप्ताहिक हाट का उद्धाटन किया गया वहीं गांव के व्यवसायियों के साथ मिलकर बाजार लगाने की व्यवस्था बनाई गयी है।
इस दौरान अगस्त चौबे, वदुद खान, भैरव यादव प्रमोद शाह सहित कई गणमान्य लोग बाजार के शुरुआत करने को लेकर मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद बाजार लगने के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन ने किया।