रमना : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक निवासी होटल व्यवसायी गणेश प्रसाद साह के मकान में अचानक आग लग जाने से लगभग एक लाख रुपये मूल्य की सम्पति जलकर खाक हो गयी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम घर मे अचानक आग लग गयी। घर के बाहर स्थित दुकान में व्यस्त होने के कारण घरवालों को इसकी भनक देर से लगी। तब तक आग पूरे घर को अपने आगोश में ले चुका था। जब तक आग पर पर काबू पाया जाता तब तक घर मे रखे रोजमर्रा की वस्तुओं के अलावे 10 हजार रुपया नकद,दो सोने का लॉकेट, एटीएम कार्ड, दो पासबुक सहित लगभग एक लाख रुपये मूल्य की समाप्ति जलकर खाक हो चुका था। अग्नि पीड़ित परिवार ने सीओ को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है। आगलगी के कारणों का पता नही चल सका है।