बंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बुधवार को पंचायत सचिव,रोजगार सेवक व स्वयं सेवकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पंचायत वार समीक्षा किया।
समीक्षा के बाद उन्होंने वर्ष 2016 से वर्ष 2020-21तक के सभी अधूरे आवास को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी स्वयं सेवकों को सम्बन्धित पंचायत में दो दो आवास का निर्माण प्रतिदिन पूर्ण कराने का निर्देश दिया।उन्होंने आवास निर्माण में मनरेगा मजदूरी भुगतान पर बल देते हुए कहा कि सभी रोजगार सेवक आवास निर्माण के कार्यो में तेजी लाने के लिए पहल करें।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखण्ड समन्वयक स्नेहा सिंह, प्रखण्ड समन्वयक पंचायती राज कौशल कुमार, सहायक अभियंता अखिलेश कुमार, पंचायत सचिव बिरेन्द्र कुमार सिंह, उमेश राम, जगदीश राम, जय प्रकाश जायसवाल, संतोष कुमार सिंह, रोजगार सेवक राजेश कुमार, गुलाब पासवान, प्रभाष पांडेय, किशोर कुमार, रोहित शुक्ल, स्वयं सेवक विपिन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।