सगमा : 92 वर्षीय आंख से अंधी और विधवा महिला धनेश्वरी कुंवर की तीन वर्षों से वृद्धा पेंशन का राशि नहीं मिलने की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड कर्मी रेस हो गए हैं।
बुधवार को बीडीओ दीपक मिंज और पेंशन सहायक संदीप कुमार सिंह ने पीड़िता धनेश्वरी कुंवर के घर जाकर विस्तार पूर्वक जानकारी लिया तथा व अपने चार पहिया वाहन पर धनेश्वरी कुंवर और उनके पुत्र केश्वर उरांव को बैठा कर सेंट्रल बैंक सगमा में ले गए। जहां स्वयं पीड़िता धनेशरी कुंअर का खाता खुलवाया।
जानकारी देते हुए बीडीओ दीपक मिंज ने बताया कि सेंट्रल बैंक सगमा में धनेश्वरी कुंवर का खाता खुलवा दिया गया है। इसके बाद सामाजिक कोषांग में रिपोर्ट भेजा जाएगा फिर वहां से अटैच कर दिया जाएगा और उसके बाद तत्काल रुके हुए पेंशन की राशि भेज दिया जाएगा।
इस दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जयगोपाल यादव, पेंशन सहायक संदीप कुमार सिंह, वीपीओ चंद्रशेखर चौबे, सोनडीहा पंचायत सचिव सुदर्शन राम, मुखिया प्रतिनिधि दशरथ बैठा शामिल थे।