भवनाथपुर : शिव मंदिर के पीछे एचपी गैस एजेंसी के परिसर में मंगलवार को एफसीआई धान क्रय केंद्र का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव प्रसाद यादव ने फीता काट कर उदघाटन किया।
इस अवसर पर गोदाम प्रबंधक सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो माह से किसानों का धान क्रय किया जा रहा था। परन्तु जगह अभाव के कारण भवनाथपुर के तीन प्रखंडो के किसानों में अभी तक मात्र खरौंधी व भवनाथपुर के किसानों का बारी-बारी से धान खरीदी किया जा सका, जिसमें कई किसान अपनी बारी का इंतजार करते रहते थे, जिसके कारण किसानों में मायूसी थी। परन्तु इस गोदाम के मिल जाने से अब तीनों प्रखंड के किसानों का धान खरीदी प्रारम्भ हो जाएगी।
इस अवसर परएफसीआई के मणिकांत कुमार ब्रजेश सिंह, छोटन चौबे, दिनेश सिंह सहित किसान उपस्थित थे।