whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261135
Loading...


धान खरीद में किसानों के साथ हो रहा है सौतेला व्यवहार : दुबे

location_on कांडी access_time 16-Mar-21, 07:05 PM visibility 657
Share



धान खरीद में किसानों के साथ हो रहा है सौतेला व्यवहार : दुबे


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी प्रखंड अंतर्गत डुमरसोता गांव के किसान अरुण दुबे के यहां मौजूद भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड सरकार पर किसानों के साथ शौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। श्री दुबे ने कहा कि पूरे गढ़वा जिला में धान खरीद के मामले में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिले के कई प्रखंडों में धान क्रय केंद्र सप्ताह में सिर्फ 2 दिन ही खुलते हैं। स्थिति ऐसी है कि सप्ताह में 2 दिन धान क्रय केंद्र खुलने के बाद सिर्फ बिचौलियों के ही धान लिए जाते हैं। इस सरकार के रवैए से राज्य के किसान त्रस्त हैं एवं बिचौलिया मस्त हैं। गढ़वा जिले के केतार, सगमा, डंडई व मझिआंव सहित तमाम प्रखंडों में गोदाम मैनेजर द्वारा किसानों को चलने का मामला सामने आ रहा है।
हाल ही में मझिआंव के किसान धान क्रय केंद्र पर धान लाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे और उधर गोदाम मैनेजर द्वारा चोर की तरह रात में गोदाम खोलकर बिचौलियों का धान लिया जा रहा था। धान खरीदी में किसानों से प्रति बोरा 3 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा है, साथ में बोड़ा व मजदूर खर्च भी लिया जा रहा है। इससे बड़ा शोषण और क्या हो सकता है। श्री दुबे ने जिला प्रशासन सहित सरकार से दोषी धान क्रय केन्द्र मैनेजर को निलंबित करते हुए कानूनी कारवाई करने की मांग की है। कहा कि यदि अविलंब किसानों का धान नहीं खरीदा गया तथा दोषी धान क्रय केन्द्र मैनेजर पर त्वरित कारवाई नहीं की गई तो जिले के तमाम प्रखंडों के किसान चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। मौके पर हरिहरपुर मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील सिंह, केतार प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, हरिहरपुर मंडल सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, हरिहरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद बिहारी द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, शशांक शेखर, आनंद सिंह, बबन चौबे, मोतीलाल साह, बबलू सिंह व कांडी पंचायत मुखिया सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play