रमना : रमना थाना क्षेत्र के सिलीदाग दुर्गा मंदिर के समीप सोमवार के रात्रि भूमि विवाद में हुई झड़प के मामले में बिजय प्रसाद सोनी के आवेदन पर मंगलवार को रमना पुलिस ने गांव के ही बारह लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान आरंभ कर दिया है।
जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उसमें राकेश कुमार सिंह, रुपेश कुमार सिंह, मुकेश ठाकुर, दिलीप कुशवाहा, राकेश गुप्ता, विकास विश्वकर्मा, सुजीत कुशवाहा, राकेश राम, शिव राम व छोटू सिंह शामिल हैं।
इधर ग्रामीणो का कहना है कि बिजय सोनी के द्वारा देवस्थान के भूमि पर निर्माण किया जा रहा था, जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा था।