whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27238346
Loading...


बिहार के तर्ज पर सुविधा की मांग को ले होमगार्ड संघ का धरना जारी, कई विधायकों ने किया समर्थन

location_on गढ़वा access_time 16-Mar-21, 05:25 PM visibility 667
Share



बिहार के तर्ज पर सुविधा की मांग को ले होमगार्ड संघ का धरना जारी, कई विधायकों ने किया समर्थन


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बिहार के तर्ज पर ड्यूटी देने समेत तमाम तरह की सुविधा देने की मांग को ले होमगार्ड संघ के द्वारा झारखंड विधानसभा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। धरना के समर्थन में विभिन्न दलों से जुड़े करीब एक दर्जन विधायकों ने धरना स्थल पर पहुंचकर होमगार्ड के जवानों का समर्थन किया है। साथ ही सरकार से बिहार के तर्ज पर झारखंड के भी होमगार्ड के जवानों को तमाम सुविधा देने का सरकार से मांग किया है। मांग पत्र के अनुसार बिहार राज्य में होमगार्ड जवानों को बिहार सरकार के द्वारा कई तरह का लाभ दिया जा रहा है, जिससे बिहार राज्य के होमगार्ड जवानों की सूची झारखंड राज्य होमगार्ड जवानों से कई गुना बेहतर है। बिहार सरकार, गृह विभाग (विशेष शाखा) का ज्ञापांक एल/एच जी - 2802/ 2015-9989 /पटना, दिनांक 06/11/2018 के तहत बिहार राज्य के होमगार्ड जवानों को कर्तव्य भत्ता/प्रशिक्षण भत्ता बिहार सरकार में कार्यरत पुलिस के 1 दिन के न्यूनतम वेतन के अनुरूप प्रत्येक दिवस प्रति गृह रक्षक 774 रुपए का भुगतान किया जा रहा है, जबकि झारखंड राज्य होमगार्ड जवानों को प्रति दिवस मात्र ₹500 का ही भुगतान किया जाता है।
अतः श्रीमान से अनुरोध है कि बिहार राज्य के तर्ज पर झारखंड के होमगार्ड जवानों को भी झारखंड सरकार में कार्यरत पुलिस के 1 दिन के न्यूनतम वेतन के अनुरूप प्रत्येक दिवस प्रति गृह रक्षक भुगतान किया जाए। बिहार सरकार के द्वारा बिहार राज्य के सभी सरकारी विभागों में सुरक्षा कार्य हेतु केवल होमगार्ड जवानों को ही प्रतिनियुक्त किया जाता है, परंतु झारखंड राज्य के कई सरकारी विभागों में निजी सुरक्षाकर्मी से कार्य लिया जा रहा है, जिससे होमगार्ड जवानों को नियमित ड्यूटी नहीं मिल पाती है। अतः होमगार्ड जवानों को नियमित ड्यूटी देने हेतु ठोस कदम उठाया जाए। बिहार सरकार के द्वारा बिहार राज्य होमगार्ड जवानों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ दिया जा रहा है, परंतु झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को लाभ नहीं दिया जा रहा है।
सेवानिवृत्त होने पर एक राशि का भुगतान बिहार सरकार के द्वारा होमगार्ड जवानों की 60 वर्ष की आयु सीमा समाप्त होने पर एक मुस्त डेढ़ लाख रुपए का भुगतान किया जाता है। झारखंड राज्य में होमगार्ड जवानों को यह सुविधा नहीं दी जा रही है। अतः श्रीमान आप से झारखंड राज्य होमगार्ड जवान प्रार्थना करते हैं कि झारखंड के होमगार्ड जवानों को भी बिहार राज्य के तर्ज पर सामान्य कार्य समान वेतन का लाभ, नियमित डयूटी, कर्मचारी भविष्य निधि एवं सेवानिवृत्ति के बाद एकमुश्त राशि का भुगतान का लाभ देने की दिशा में आवश्यक पहल करने की कृपा की जाए। उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में गढ़वा जिले के लगभग 60 महिला/पुरूष होमगार्ड, जिनमें बिंदेश्वरी मेहता जिला कोषाध्यक्ष, अजय तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष, सन्नी मिश्रा सचिव, कांति देवी महिला अध्यक्ष, दिलावर खान, संतोष शुक्ला- गढवा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संतोष तिवारी सहित अन्य होमगार्ड जवान शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play