बंशीधर नगर : माननीय सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा मुकेश कुमार चौबे को दोबारा श्री बंशीधर नगर प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। प्रतिनिधि बनाए जाने पर नगर मंडल समिति शहरी एवं ग्रामीण की ओर से माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला के अध्यक्ष लक्ष्मण राम, जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशुतोष पांडे, भाजपा नेता संजय कसेरा, शहरी विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान, चंदू पासवान, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद कमलापुरी, मनोज कुमार सोनी, नीरज कुमार, सोबराति खान, शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, भाजपा नेता संतोष चंद्रवंशी, नगर मंडल महामंत्री अभिषेक चौबे, अभय कुमार, दिव्यांशु चौबे, नवनीत चौबे, अकलू बैठा, चंदू पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।