whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27186376
Loading...


कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना भंडरिया की टीम

location_on गढ़वा access_time 15-Mar-21, 05:52 PM visibility 667
Share



कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना भंडरिया की टीम


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के तत्वधान में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में डंडई और भंडरिया के बीच खेला गया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि गढ़वा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने ट्रॉफी का अनावरण कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों और ऑफिशियल से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार के खेल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव गुलाम रबानी, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, स्वर्गीय कौशल कुमार ठाकुर के पौत्र अमितेश ठाकुर, धनबाद जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ विकास रमन, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक उपस्थित थे।
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया और दोनों टीमों को उतार-चढ़ाव के बीच किसी ने फर्स्ट हाफ में गोल नहीं कर सका, मैच के दूसरे हाफ में 18 मिनट में भंडरिया टीम के उपाध्याय सिंह ने जोरदार मैदानी गोल कर भंडारिया टीम को 1/0 की बढ़त दिला दी। डंडई की टीम ने भंडरिया टीम पर जबर्दस्त प्रहार किया उन्हें कई मौके मिले मगर भंडारिया टीम के गोल रक्षक आकाश दीप ऋषि ने सारे अटैक को विफल कर दिया। मैच के 38 वें मिनट में भंडारिया टीम के महेंद्र सिंह ने 1 गोल कर भंडरिया टीम को दो गोल की बढ़त दिला दी और भंडरिया की टीम ने इस बढ़त को बरकरार रखा और चैंपियन होने का खिताब प्राप्त किया। खेल समाप्त होने के बाद उपायुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा जिले में खेल की प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई इसी तरह मैच का आयोजन कर सुदूरवर्ती क्षेत्रों के खिलाड़ियों को खेल संघ समय-समय पर निखारने का काम करती रहती है।
इसके लिए मैं गढ़वा जिला फुटबॉल संघ को शुभकामना देता हूं और जब भी आप मुझसे खेल के लिए जो भी जरूरत हो बेझिझक खेल संघ के लोग मिल सकते हैं। जबकि विशिष्ट अतिथि झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रबानी ने गढ़वा जिला फुटबॉल संघ को बधाई देते हुए कहा कि मैं गढ़वा पहली बार आया हूं और मैं पूरे मैच को देखा। यहां पर फुटबॉल का विकास संभव है। यहां पर फुटबॉल के बहुत अच्छे-अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने धनबाद फुटबॉल एकेडमी के लिए उपाध्याय सिंह को शॉर्टलिस्ट करने की बात कही। पूरे मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले डंडई टीम के हीरामणि सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भंडरिया टीम के उपाध्याय सिंह को, बेहतरीन खेल के लिए दिया गया।
उप विजेता ट्रॉफी डंडई टीम को गढ़वा बीडीओ कुमुद झा, सीओ मयंक भूषण, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू ने दिया जबकि विजेता टीम को मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, विशिष्ट अतिथि झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रबानी और अमितेश ठाकुर ने टॉफी देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने किया, जबकि मंच संचालन संघ के कार्यकारी सचिव अरविंद कुमार ने किए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play