whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192229
Loading...


जन जागृति विकास मंच ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

location_on गढ़वा access_time 15-Mar-21, 02:27 PM visibility 666
Share



जन जागृति विकास मंच ने चलाया नशा मुक्ति अभियान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जन जागृति विकास मंच ने मेराल प्रखंड के दुलदुलवा पंचायत में मंच के अध्यक्ष सुगंध कुमार बघेल के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम किया। मंच के अध्यक्ष सुगंध कुमार बघेल ने बताया कि नशा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। आज की युवा पीढ़ी नशे का शिकार होते जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे की लत में आकर के लोग गलत काम भी कर जाते हैं, इसलिए हमे नशाखोरी से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंच के द्वारा किया जा रहा कार्य को देखते हुए लोग इससे जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। इसलिए बहुत जल्द ही जन जागृति विकास मंच का सदस्य लोगों को बनाया जाएगा। मंच के उपाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि हमें अपने घरों में भी अपने अभिभावकों को बताना होगा कि नशाखोरी बहुत खराब है।
मंच के सचिव बादल कुमार ने कहा कि मंच के द्वारा गांवों में भी जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। मंदीप कुमार ने कहा कि जन जागृति विकास मंच के द्वारा जो नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। हमलोग भी इस कार्य को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। अजय कुमार ने कहा कि हमलोग जन जागृति विकास मंच के साथ समन्वय बनाकर चलने का कार्य करेंगे। मनीत कुमार ने कहा बहुत ही गर्व की बात है कि, जन जागृति विकास मंच का कार्यक्रम हमारे गाँव में हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंच के सह सचिव रोहित कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंच के सह सचिव आर्यन कुमार ने किया। इस मौके पर मंच के स्वच्छता सचिव विकास कुमार, स्वच्छता सह सचिव कंचन कुमार, सांस्कृतिक सह सचिव गंगा कुमार, शिक्षा सह सचिव अंकित कुमार, छोटू कुमार, अजय कुमार, मंदीप कुमार, मनीत कुमार, कृष्णा कुमार, दिलीप कुमार, आकाश कुमार, प्रमोद कुमार, विकास कुमार, अरविन्द चंद्रवंशी, मोहन कुमार, सोनू कुमार, जितु पासी, नितेश चंद्रवंशी, अमीत कुमार, दीनानाथ चंद्रवंशी, संदीप चंद्रवंशी, ओम कुमार, दिपू पासी, दिपक चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी, नागेंद्र कुमार, श्रीराम पासी, रिकेश चंद्रवंशी आदि बड़ी संख्या में युवा लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play