गढ़वा : गढ़वा लायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला 322A के रीजन 4 का रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन शहर स्थित सावित्री वाटिका में किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन 4 के चेयरमैन अमित कश्यप ने की। इस कॉन्फ्रेंस में गढ़वा और डालटनगंज के सभी लायंस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने अपने क्लब के द्वारा किये गए सेवा कार्यो के बारे में तथा आगामी समय में वे क्या सेवा कार्य करेंगे, विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला 322A के जिलापाल पीएमजेएफ लायन राजेश गुप्ता थे। उन्होंने रीजन 4 के सभी लायंस क्लब के द्वारा हो रहे सेवा कार्यों की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेम्बरशिप ओरिएंटेशन था।
इसमे पूर्व जिलापाल तथा विशिष्ट अतिथि लायन राहुल वर्मा ने सभी नए लायन सदस्यो को लायन्स क्लब इंटरनेशनल के सेवा कार्य और उस सेवा संस्था से जुड़ने के कारणों पर विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर उपजिलापाल तथा विशिष्ट अतिथि लायन विवेक चौधरी ने भी लायन्स क्लब के सेवा कार्यो की समीक्षा की। उक्त अवसर पर जिला 322A के कैबिनेट सचिव लायन संजय पोद्दार भी उपस्थित थे।
रीजन चेयरपर्सन अमित कश्यप ने अपने रीजन में अच्छे कार्य करने वालों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। रक्तदान में क्षेत्र में लायंस ग्रीन के कृत्यानंद श्रीवास्तव और लायन्स असम से कंचन साहू को, निःशुल्क खिचड़ी वितरण के लिए लायंस ग्रीन के जयशंकर ब्रेजियर को, लायंस विशाल से अनेकों बैंको के संस्थापक शौकत खान को, लायंस सिटी से हेल्थ प्रोजेक्ट के लिए डॉ अशोक सोनी को, लायंस क्लब डालटनगंज से नवीन गुप्ता और बिंदु तुलस्यान को, लियो ज्ञान गंगा से प्रिया केशरी को संमानित किया गया।
मेम्बरशिप अवार्ड में लायन्स ग्रीन के अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल को, इंटरनेशनल रिपोर्टिंग में सचिव विनय कश्यप को अवार्ड दिया गया। रीजन 4 के सभी लायंस क्लब के अध्यक्षों और लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनूप ठाकुर को रीजन चेयरमैन द्वारा उनके अच्छे कार्यो के लिए संमानित किया गया।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम में उपजिलापाल के दोनों उम्मीदवार एमजेएफ लायन कमल जैन एवं लायन सीमा बाजपेयी के अलावे लायंस सिटी के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, लायंस ऑसम के अध्यक्ष सरोज सिंह, लायंस डालटनगंज के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, लायंस ग्रीन के अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, लायंस ग्लोरियस की अध्यक्ष और जोन चेयरपर्सन अंकिता अग्रवाल, लायंस विशाल के सचिव ब्रजमोहन प्रसाद, डॉ नंदकिशोर रजक, राजमणि प्रसाद, डालटनगंज से इंद्रजीत सिंह डिंपल, नीरज कुमार, उपेंद्र कुमार, प्रतिमा कश्यप, प्रीति गुप्ता, सुजाता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, उमाकांत पांडेय, अमित केशरी सहित कई लोग उपस्थित थे।